Rewiring The Brain रीवायरिंग द ब्रेन : डिजिटल एडिक्शन से छुटकारा और मानसिक संतुलन

 डिजिटल युग में हम सभी उपकरणों से घिरे हुए हैं- पर क्या हर उपयोग लत है? और यदि नहीं, तो कुछ लोग ही इसमें क्यों उलझ जाते हैं? यह पुस्तक इस सामान्य धारणा को चुनौती देती है कि डिजिटल एडिक्शन केवल स्क्रीन, ऐप या एल्गोरिद्म की समस्या है। लेखिका अपने अनुभव और गहन चिंतन के आधार पर एक अलग दृष्टि प्रस्तुत करती हैं- कि लत का वास्तविक स्रोत बाहर नहीं, भीतर होता है। तनाव, भावनात्मक असंतुलन और स्वयं से बचने की प्रवृत्ति ही वह आधार बनते हैं, जिन पर डिजिटल लत पनपती है। यह पुस्तक किसी त्वरित समाधान या कठोर नियमों की सूची नहीं देती। इसके स्थान पर यह एक ऐसी प्रक्रिया की ओर संकेत करती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने मस्तिष्क, अपनी प्रतिक्रियाओं और अपने जीवन की दिशा पर पुनः अधिकार स्थापित कर सकता है। ‘रीवायरिंग द ब्रेन’ केवल तकनीक से दूरी बनाने की नहीं, बल्कि उसके बीच रहते हुए भी संतुलन और सजगता के साथ जीने की यात्रा है। 


Comments

Popular posts from this blog

Devi : Bhartiya Nari Ke Gyan Chetna Aur Gaurav Ka Utkarsh

An Introduction to Sociology 64th Edition 2026 By Vidya Bhushan and D R Sachdeva